14 नवंबर 2011 - 20:30

न्यूयार्क और अन्य अमरीकी नगरों में पुलिस ने पूंजीवादी व्यवस्था के विरुद्ध धरना देने वालों पर आक्रमण किए....

न्यूयार्क और अन्य अमरीकी नगरों में पुलिस ने पूंजीवादी व्यवस्था के विरुद्ध धरना देने वालों पर आक्रमण किए।न्युयार्क से एरिब संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने ज़कोटी पार्क में पूंजीवादी व्यवस्था के विरोध में धरना देने वालों पर आक्रमण कर दिया और उन्हें वहां से हटाने का प्रयास किया। पुलिस ने बहुत से लोगों को वहां से हटा दिया है और शेष रह गए प्रदर्शनकर्ताओं को घेरे में ले लिया है। केलीफ़ोर्निया में भी पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के कैम्पों पर आक्रमण किए और कैम्प उखाड़ दिए। पुलिस ने तीस से अधिक लोगों को गिरफ़्तार किया है। आकलैंड से भी समाचार मिले हैं कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के कैम्पों पर आक्रमण किए और कम से कम 32 लोगों को गिरफ़्तार किर लिया। कई अन्य स्थानों पर भी पुलिस ने प्रदर्शनकर्ताओं पर आक्रमण किए हैं और कुछ स्थानों से दोनों पक्षों के बीच झड़पों के समाचार मिले हैं।

समाचार समाप्त

..........

166